भारत के विभिन्न राज्यों में ऐसे कई शहर, कस्बें होंगे जिनके नामों से मिलते-जुलते शहर या कस्बें किसी अन्य राज्य में भी हों। हालांकि इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं हैं। लेकिन ज़रा ऐसे सोचिए कि अगर भारत के शहर, गांवों के नाम आपको विदेशों में सुनाने, पढ़ने को मिले तो आश्चर्य होगा ही, हैं न? दरअसल हम बात कर रहें हैं विदेशों में स्थित ऐसे शहरों, गाँवों के नामों की जो सुनने, पढ़ने और लिखने में पूरी तरह से भारतीय स्थानों के नामों के प्रतिरूप हैं तो, कहाँ हैं वो सारे स्थान और क्या हैं उनके नाम पढ़िए इस ख़ास ब्लॉग में…
दिल्ली, अमेरिका-
भारत की राजधानी दिल्ली के नाम का एक और शहर सात समंदर पार अमेरिका में भी है। जी हाँ, अगर यकीन न हो तो ऑनलाइन चेक कर लिजिए। ये दिल्ली दक्षिण अमेरिका के लुसीयाना राज्य में है। 40 के दशक में लुसीयाना का ये शहर अपने नेचुरल गैस के भंडार के लिए प्रसिद्ध था जहाँ बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए आते थे। आज भी यहाँ प्रकृतिक गैस के स्त्रोत पाएं जाते हैं।
पटना, स्कॉटलैंड-
बिहार की राजधानी पटना का नाम भला कौन नहीं जानता है? मगर क्या आपने स्कॉटलैंड के पटना गांव का नाम सुना है? स्कॉटलैंड के पूर्वी आयरशयर में स्थित पटना गांव की स्थापना विलियम फुलर्टन सन 1802 में अपने पिता सर्जन विलियम फुलर्टन की याद में की थी। बिहार की राजधानी पटना में जन्में सर्जन विलियम फुलर्टन सन 1944 से 1966 तक ईस्ट इंडिया कम्पनी में कार्यरत थे। वर्तमान में स्कॉटलैंड में बसे बिहारवासी वहाँ बड़ी धूमधाम से बिहार स्थापना दिवस एवं अन्य कार्यक्रम मनाते हैं।
कोच्चि, जापान-
केरला के एर्नाकुलम जिले में स्थित कोच्चि शहर का नाम सभी भारतीयों को पता होगा। मगर क्या आपने जापान में स्थित कोच्चि शहर का नाम सुना है? दक्षिणी जापान के शिकोकू द्वीप में भी एक कोच्चि शहर स्थित है। वहीं भारत के कोच्चि से इसका रिश्ता बस इतना भर ही हैं कि दोनों ही स्थानों में आपको लाजवाब सीफूड खाने को मिल जाएंगे।
फरीदकोट, पाकिस्तान-
पंजाब राज्य के फरीदकोट शहर का नाम भला कौन नहीं जानता? ये शहर तेरहवीं सदी के सूफी संत बाबा फरीद के नाम पर बसा है। यहाँ हर साल बाबा फरीद की याद में आगमन पर्व मनाया जाता है। वहीं पाकिस्तान में स्थित फरीदकोट एक छोटा सा गांव है। यह गांव साल 2008 में मुम्बई हमले में जिंदा पकड़ाए आतंकवादी अजमल कसाब का गांव है। उस दौरान यह गांव भारतीय मीडिया की सुर्खियों में भी था।
कलकत्ता, अमेरिका-
अमेरिका के ओहियों में स्थित कोलकत्ता एक ग्रामीण कस्बा है। इस कस्बें को कभी यहाँ पहला पक्का घर बनाने वाले विलियम फोल्क्स के नाम पर फोल्क्स टाउन के नाम से भी जाना जाता था। इसके अलावा सन 1870 में बसे इस टाउन को कोल टाउन के नाम से भी जाना जाता था।
लखनऊ, अमेरिका-
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाम पर अमेरिका में भी छोटी सी पहाड़ी संपदा मौजूद है जिसका नाम लखनऊ है। जानकारी के मुताबिक सोलह कमरों वाली ये सम्पदा 5500 एकड़ में बसी हुई है।
हैदराबाद, पाकिस्तान-
भारत में स्थित हैदराबाद तेलंगाना एवं आंधप्रदेश राज्य की संयुक्त राजधानी है। वहीं पाकिस्तान के कराची शहर से लगभग 150 किलोमीटर दूर सिंध प्रांत में भी एक हैदराबाद नामक शहर है। बताया जाता है कि इस शहर का नाम मुहम्मद साहब के भतीजे हैदरअली के नाम पर रखा गया था। ये शहर अपने इत्र के लिए भी पूरी दुनिया में जाना जाता है।
ठाणे ऑस्ट्रेलिया-
ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड के नजदीक एक स्थान का नाम भी ठाणे है। इसका नाम ठाणे क्यों और कब रखा गया यह जानकारी अभीतक अज्ञात है। कहते हैं कि यहाँ स्थित बीच्स काफी खूबसूरत हैं जहाँ सालों भर सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है।
बड़ौदा, अमेरिका-
भारत के मशहूर शहर बड़ौदा के नाम पर अमेरिका के मिशीगन में एक गांव का नाम बडौदा रखा गया था। जानकारी के अनुसार इस गांव को माइकल हौसर नामक शख्स ने बसाया था, वे इस गांव का नाम पॉमोना रखना चाहते थे। मगर भारत के बड़ौदा में जन्में उनके मित्र सी एच पिंडार के अनुरोध पर उन्होंने गांव का नाम बड़ौदा रख दिया था।
इंदौर, अमेरिका-
भारत में अपने जलेबी और पौहे के स्वाद के लिए प्रसिद्ध इंदौर शहर से इतर एक इंदौर अमेरिका के पश्चिमी वर्जिनिया के समीप भी स्थित है। जानकारी के अनुसार यह एक अनिर्गामित क्षेत्र है।
ढाका, बिहार-
बांग्लादेश की राजधानी ढाका का नाम हम सबने सुन रखा है। मगर क्या आपने भारत में स्थित ढाका नामक स्थान के बारे में सुना है? बांग्लादेश की राजधानी ढाका जो कभी पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा था वहीं बिहार के चम्पारण में स्थित ढाका एक छोटा सा नगर है।
बाली, राजस्थान-
बाली का नाम ज़ुबान पर आते ही लोगों की आँखों के सामने इंडोनेशिया के पर्यटन स्थल बाली के समंदर का दृश्य उभर आता है। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत में भी एक बाली नामक स्थान है जहाँ दूर-दूर तक समंदर नहीं है लेकिन मिथारी नाम की एक नदी है। जी हाँ, राजस्थान के पाली जिले में एक छोटा सा नगर है जिसका नाम बाली है।
हमारे द्वारा इक्ट्ठा की गई जानकारी के अलावा भी देश-विदेश में ऐसे कई स्थान हैं जिनके नाम सामान है। कहीं-कहीं जहाँ ये नाम मात्र संयोगवश रखे गए है तो वहीं किसी स्थान का दूसरे स्थान से सीधा नाता है।
ये भी पढ़ें
हमारें विदेशी मेहमान यहाँ बुक करें सस्ता कमरा